Tuesday, June 5, 2012

हम भारत के धीर वीर

हम भारत के धीर वीर

हम भारत के धीर वीर,
दुख से न कभी घबराते।
विघ्न लाख आयें जो पथ में,
उनको तोड़ दिखाते।
 
भारत के भावी भविष्य  के
सपने पलकों में हैं पाले।
ध्येय उच्च, उत्साह हृदय में
लक्ष्य भेद सारे कर डाले।
 
अन्तिम क्षण तक रक्षा करनी है,
हमको भारत माँ की।
अक्षय शान्ति दीप रखना है,
माँ की ही देहरी।
 
शत्रु बली, परवाह नहीं, हम
चूर्ण-चूर्ण उसको कर जाते।
हम भारत के धीर वीर,
दुख से न कभी घबराते।

No comments:

Post a Comment