Friday, June 22, 2012

शिक्षक की प्रतिज्ञा

शिक्षक की प्रतिज्ञा

आओ करें हम आज प्रतिज्ञा,
फैलायेंगे जग में विद्या।

बच्चों को सद्मार्ग दिखायें,
उन्हें नेक इन्सान बनायें,
धीर वीर विद्वान बनायें,
पार लगे जीवन की नैया।
आओ करें हम आज प्रतिज्ञा,
फैलायेंगे जग में विद्या।

जग ने हमको मान दिया है,
प्रभु से ऊँचा स्थान दिया है,
आओ करें  कुछ उससे ज्यादा,
ऊँची हो भारत की ग्रीवा।
आओ करें हम आज प्रतिज्ञा,
फैलायेंगे जग में विद्या।

No comments:

Post a Comment